फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन सेवाओं के लिए 10

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में 108 एंबुलेंस की बेहतरीन सेवाओं के लिए डीसी सिरमौर ने 13 कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान डीसी ललित जैन ने जीवनदायिनी में कार्य कर रहे ईएमटी व पायलटों की सराहना भी की। डीसी कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान डीसी ने पीएचसी नौहराधार में सेवाएं दे रहे ईएमटी बलबीर सिंह, नाहन अस्पताल के विक्रांत पुंडीर, कालाअंब ईएसआई के जुल्फीकार, सिविल अस्पताल ददाहू के पंकज कालसी को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा के पायलेट हरिकिशन, गोपिंद्र, विपिन कुमार, शाहबुदीन, कालाअंब के राकेश कुमार, ददाहू के नरेश कुमार, हरिपुरधार के रमेश कुमार, माजरा पीएचसी के सुरेंद्र सिंह व भुवनेश्वर को भी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस के कर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिला सिरमौर के लोगों के लिए 108 एंबुलेंस जीवनदायिनी का काम कर रही है। 2010 से फरवरी 2018 तक इन एंबुलेंस सेवाओं से जिला सिरमौर के 117990 लोगों को आपातकाल के समय सेवाएं प्राप्त हुईं। 1935 बच्चों का जन्म एंबुलेंस में होना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

बाक्स--
एंबुलेंस सेवा का उठाएं लाभ : राठौर
इससे पहले 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के कार्यों की समीक्षा की गई। सहायक आयुक्त एसएस राठौर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सिरमौर में 108 एंबुलेंस बेहतर ढंग से चल रही है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा ने अब तक एक लाख 17 हजार 990 आपातकालीन मामलों में लोगों को स्वास्थ्य संस्थाओं तक पहुंचाया है। अक्तूबर 2017 से फरवरी 2018 तक 8177 लोगों को आपातकालीन सेवा प्रदान की गई जिनमें 124 पुलिस, 17 आग व 8036 स्वास्थ्य संबंधी मामले थे। इस दौरान 137 प्रसव एंबुलेंस में ही तैनात स्टाफ कर्मियों ने करवाए हैं। बैठक में 108 एंबुलेंस सेवा के शिमला जोन प्रभारी आकाशदीप, जिला प्रभारी रजनीश पाल, पुलिस इंसपेक्टर मनीष चौहान, डॉ. विनोद सांगल, अग्नि शमन अधिकारी मेहर सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें