फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती में 655 ने पास किया ग्रांउड टेस्ट

विज्ञापन
चंबा मैदान नाहन में चल रही पुलिस भर्ती में हिस्सा लेते अभ्यर्थी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को 655 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए शुक्रवार को 1280 पुरुष-महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

इनमें से 1110 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद दो महिला और 653 पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। अब तक कुल 2829 पुरुष और महिला अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट पास कर लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए 1110 अभ्यर्थियों में से 653 पुरुष और दो महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें