फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला 65 वर्षीय लापता बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे सलानी कटोला गांव से लापता 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव साथ लगते जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार श्याम लाल शर्मा गत शुक्रवार दोपहर बाद घर से लापता हो गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कालाअंब थाना में दर्ज करवाई थी। साथ ही स्वयं भी उन्हें तलाश कर रहे थे। शनिवार देर सायं श्याम लाल शर्मा का शव घर के साथ एक पेड़ के नीचे मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्याम लाल मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बुजुर्ग का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया मामले में छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें