चंबा मैदान में पुलिस भर्ती के दौरान ऊंची कूद लगाता एक अभ्यर्थी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर) । जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को 617 पुरुष अभ्यर्थी ने ग्राउंड टेस्ट पास किया।
जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए बुधवार को 1335 पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1019 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए।
शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद 617 पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि बुधवार को प्रमाण पत्र जांच में सही पाए अभ्यर्थियों में से 617 पुरुष अभ्यर्थी ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है।