फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में दो सड़क हादसों में 6 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरा में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन

कालाअंब के ढाकांवाला में कार और पिकअप की भिड़ंत, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की कार पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रही थी। कार चालक सचिन चौधरी निवासी तेलियो नगला, उत्तर प्रदेश ने गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लेखराज पुत्र शिव राम निवासी गांव सैंज सगड़ाह, संजीव पुत्र दुर्गा सिंह निवासी शिवपुर पांवटा साहिब तथा आयुष पुत्र लेखराज निवासी गांव सैंज सगड़ाह घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ थाना माजरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ढाकांवाला में सामने आया है। पुलिस थाना कालाअंब में राजेंद्र कुमार निवासी गांव जोगीबन ने शिकायत दी कि वह पिकअप की कंडक्टर सीट पर बैठा था। पिकअप चालक विकास निवासी रुखड़ी शंभुवाला जैसे ही ढाकांवाला पहुंचा, उसी समय नाहन की ओर से आ रही चंडीगढ़ नंबर की कार ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें