फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर जिले में अमर उजाला की अपराजिता रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के अंतर्गत बुधवार को सिरमौर जिले में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से महिलाएं, स्कूली विद्यार्थी महिला सशक्तीकरण को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

जिले के नाहन, पांवटा साहिब और ददाहू शहरों में रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों महिलाएं और स्कूली छात्राएं भाग लेंगी।
नाहन में विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। ऐतिहासिक चौगान मैदान में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। चौगान मैदान से शुरू होकर यह रैली मालरोड होते हुए गुन्नू घाट से बड़ा चौक, दिल्ली गेट, गुरुद्वारा साहिब, ब्वॉय स्कूल होते हुए वापस चौगान मैदान में पहुंचेगी। इस अवसर पर एसपी अजय कृष्ण शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी। रैली में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के अलावा माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, आदर्श विद्या निकेतन, न्यू ईरा अकादमी, कॅरिअर अकादमी, होली हार्ट स्कूल, परांगत स्कूल, शिशु विद्या निकेतन स्कूल, बीआरसी इंस्टीट्यूट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के एनएसएस के स्वयंसेवी, सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल की छात्राएं भाग लेंगी। ददाहू में हाई स्कूल से बस स्टैंड तक रैली का आयोजन होगा। पांवटा साहिब में भी रैली का आयोजन किया जाएगा। पांवटा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर देविंद्र गुप्ता ने बताया कि अपराजिता कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही रैली कॉलेज के गेट से शुभखेड़ा मार्ग तक निकाली जाएगी। जो बाजार का चक्कर लगाकर पुन: कॉलेज मैदान पहुंचेगी। यहां प्राचार्य छात्राओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें