फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा निकला नाबालिग, नहीं निकली घर से बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के एक गांव में रविवार को चाइल्ड लाइन ने एक बाल विवाह होने से पहले ही रुकवा दिया। शादी की तैयारियां पूर्ण हो गई थीं। सुबह दूल्हे के घर से बारात निकलने ही वाली थी। लेकिन, ऐन मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा दिया। दरअसल, दूल्हे की उम्र शादी के लायक नहीं हुई थी। दस्तावेजों की जांच पर दूल्हा 21 वर्ष से कम उम्र का निकला।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि इलाके में एक शादी हो रही है। दुल्हन तो शादी की उम्र की है, लेकिन दूल्हा निर्धारित आयु से छोटा है। लिहाजा, चाइल्ड लाइन की टीम ने दबिश देकर बाल विवाह रुकवा दिया। चाइल्ड लाइन ने सूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस थाना पांवटा साहिब में डीडी एंट्री करवाई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर, राजेंद्र, सुंदर सिंह के साथ पांवटा पुलिस थाना से होमगार्ड कर्मी रण सिंह व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर इंद्रजीत कौर शादी समारोह में पहुंचे। टीम ने आयु प्रमाण पत्र जांचा तो पाया कि दूल्हा महज 19 साल का है, जबकि शादी के लिए उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। काउंसलिंग के बाद दूल्हे के अभिभावक शादी 21 वर्ष में ही कराने को राजी हो गए। चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद शादी समारोह में पहुंचकर पूछताछ की गई और दूल्हे का आयु प्रमाण पत्र भी जांचा। दूल्हे के अभिभावक आयु पूरी होने के बाद ही शादी कराने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें