फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई में रंगे हाथ धरे छह जुआरी

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन

शिलाई पुलिस ने मंगलवार दोपहर नाया सड़क मार्ग पर एक निजी मकान में जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ लिया। उनसे दांव पर लगी हजारों रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हालांकि, सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस नायारोड़ पर गश्त लगा रही थी। उन्होंने एक निजी मकान में जुआ खेल रहे 6 लोगों को देख लिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उनके कब्जे से 41600 रुपये नकद राशि भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि शिलाई में काफी दिनों से जुए व सट्टे की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 6 जुआरी पकड़े हैं। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें