फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन भाजपा ने अटल बिहारी के जन्मदिन पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
sweets
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन भाजपा मंडल ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ होने की भी कामना की। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी यादों को भी एक-दूसरे से साझा किया। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने व्यक्तित्व से भारत का नाम विश्व में स्वर्णाक्षरों में लिखा। उनकी वाणी में प्राण और प्राण में प्रण है। ऐसे लोग बिरले ही मिलते हैं। वह एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं।

उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पांचजन्य, वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का भी संपादन किया। दीन दयाल वर्मा ने कहा कि अटल राजग सरकार के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई जिसमें 81 मंत्री थे। बावजूद इसके 5 साल बिना किसी समस्या के व्यतीत किए। यही उनकी नेतृत्व क्षमता थी। दीन दयाल वर्मा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक सौ साल पुराने कावेरी जल विवाद को सुलझाया।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध में भी बिना किसी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन किए जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि अटल का नाम कवि के रूप में विख्यात है। उनकी 51 कविताओं का प्रसिद्ध काव्य संग्रह है। उनकी पहली कविता ताजमहल थी।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल महासचिव विशाल तोमर, सचिव संजय चौहान, रौनकी राम, विक्रम तोमर, देवी राम, राजेश वर्मा, अंकुर थापा, शैलेश, महिला मंडल अध्यक्षा रेखा तोमर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, देविंद्र अग्रवाल, पूजा तोमर, कविता चौहान, अनुराधा आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें