फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पभार पाठशाला की तीन बेटियां खेलेंगी नेशनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पभार पाठशाला की तीन बेटियां खेलेंगी नेशनल
हैंडबाल स्पर्धा के लिए हुआ चयन, दौड़ी खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र मस्तभोज इलाके की तीन बेटियों का चयन नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना के तहत आने वाली राजकीय माध्यमिक पाठशाला पभार में अध्ययनरत 8वीं कक्षा की पायल, शीतल और अंजली ठाकुर का चयन राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 26 नवंबर से राजस्थान के बीकानेर में आयोजित होने वाली नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीनों छात्राएं हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले पभार स्कूल की टीम हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम और राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पर रही है।
स्कूल शारीरिक अध्यापक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता के लिए कूच करने से पहले तीनों छात्राओं को 16 से 23 नवंबर तक घुमारवीं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 26 से राजस्थान के बीकानेर में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रधानाचार्य जोगीराम ने छात्रों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि शिलाई क्षेत्र की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार अपने इलाके का नाम चमका रही हैं। पहले कबड्डी और पेसापालो खेल में शिलाई का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा हुआ है। अब शिलाई क्षेत्र के मस्तभोज के दुर्गम क्षेत्र पभार की तीन बेटियों का चयन हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर होने से खुशी का माहौल बना हुआ है।
--------
------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें