फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में निगम के 50 फीसदी रूट रहे बंद

विज्ञापन
हरिपुरधार क्षेत्र में सड़क से बर्फ हटाती एक जेसीबी मशीन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के लगभग 50 फीसदी रूट बंद रहे। जिले में बर्फबारी के चलते बंद पड़ी सड़कों के कारण कुछ रूट बंद रहे। 40 फीसदी रूट रविवार को पहले से ही बंद रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को बस स्टैंड नाहन और बस स्टाप दिल्ली गेट पर वीरानी ही छाई रही। केवल इक्का दुक्का सवारियां ही यहां नजर आई। जिले के जिन रूटों पर निगम की बसें चली, उनमें भी सवारियां न के बराबर रही। रविवार को नाहन-महीपुर, नाहन-गातू, नाहन-रामाधौण, नाहन-कौलांवालाभूड़, नाहन-त्रिलोकरपुर और कुछ लांग रूटों पर निगम की बसें दौड़ीं।
इसके अलावा नाहन-हरिपुरधार बस अंधेरी तक, पांवटा-शिलाई-हरिपुरधर बस रोनहाट तक की गई। इन बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। निगम के अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि रविवार को जिले में लगभग 50 फीसदी रूट बंद रहे। उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर बसें गई उनमें भी सवारियां काफी कम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें