फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 50 किलोग्राम खोया और मिठाइयां की नष्ट, 9 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजगढ़ में दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। दीपावली के त्योहार के दौरान मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप की टीम ने राजगढ़ में औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने मिठाइयों और खोया आदि की जांच की। इस दौरान एक खोया में मिलावट मिली। टीम ने मौके पर 50 किलोग्राम खोया और मिठाइयों को नष्ट करवाया। इसके अलावा 9 मिठाइयों के सैंपल भी एकत्रित किए गए। इसमें कलाकंद, बर्फी, बेसन के लड्डू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका कश्यप ने बताया कि 9 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 7 सर्विलांस तथा 2 लीगल सैंपल हैं। कई दुकानों से करीब 50 किलोग्राम खोया व इस खोये से बनी मिठाइयां भी नष्ट करवाईं। प्रियंका ने बताया कि विभाग त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और साफ-सुथरी मिठाइयां उपलब्ध हों, इसके लिए दुकानों की विशेष जांच की जा रही है। निरीक्षण के साथ दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह मिठाइयों को पूरी शुद्धता, गुणवत्ता तथा तय मानकों के अनुसार तैयार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें