फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने दाम वसूलने पर ईओ का घेराव

विज्ञापन
पांवटा साहिब में नप कार्यालय का घेराव करते होला मोहल्ला में आए कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब का मशहूर होला मोहल्ला मेला इस बार विवादों के घेरे में आ गया है। ठेकेदार पर प्लॉटों के मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाते हुए कारोबारी उग्र हो गए हैं। सोमवार को कारोबारियों ने एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय और कार्यकारी अधिकारी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कारोबारियों ने नगर परिषद से मांग की कि प्लॉटों के निर्धारित दाम ही वसूले जाएं। आक्रोशित कारोबारियों को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने शांत करवाया, जिसके बाद कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
गौरतलब है कि शनिवार को विभिन्न प्रदेशों से होला मोहल्ला मेले में पहुंचे कारोबारियों ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोला था। कारोबारियों का आरोप था कि ठेकेदार मेला प्लॉटों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। सोमवार को भी सुबह ही सैकड़ों कारोबारियों ने अपनी मांग को लेकर नगर परिषद कमेटी कार्यालय का घेराव किया। व्यापारी बलविंद्र, हरपाल, शहनवाज, दानिश, अरुण राठौर, धर्मपाल, बबलू, सलीम, इंतजार, शाहनवाज, धर्म सिंह और बाबू सिंह का कहना था कि विगत वर्ष से प्लाटों के दोगुने दाम वसूले जा रहे हैं। ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। इसकी शिकायत शनिवार को भी ईओ पांवटा से कर दी थी। उन्होंने कहा कि मेला दुकानों के टेंडर लेने वाले ठेकेदार की मनमर्जी से भारी आर्थिक चपत लग रही है। जिन दुकानों का किराया पिछली बार 5 हजार था उन प्लॉटों के 10 हजार से अधिक किराया वसूली हो रही है। राशि जमा करवाने पर कोई रसीद तक नहीं दी जा रही है। इसलिए, सोमवार को व्यापारियों ने सुबह कार्यकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है। उधर, पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मेले में इसकी एनाउंसमेंट भी करवा दी जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने मेले में पहुंच कर अपनी दुकानें खोलीं। कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत मिली है। नगर परिषद की बैठक में निर्धारित प्लॉट के रेट और जीएसटी की तय राशि ही वसूली जाए। इसके अतिरिक्त व्यापारियों से राशि नहीं वसूलने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए हैं। व्यापारी तय राशि ठेकेदार को जमा करवा कर इसकी ठेकेदार से रसीद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलों में अब तक नहीं लगी रेट लिस्ट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी की बैठक में झूला टिकटों के दाम तय कर दिए गए थे। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि अब तक भी कई झूलों में मनमाने टिकट रेट वसूले जा रहे हैं। किसी भी झूले के टिकट काउंटर में तय किए गए रेट नहीं लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बैठक में तय किया जाना चाहिए था कि जीएसटी को मिलाकर अधिकतम टिकट के कितने दाम होंगे? सबसे जरूरी है कि लोगों को सही जानकारी पहले की तरह दी जाए। पुलिस सहायता कक्ष, झूला मैदान और हर बुुकिंग काउंटर पर रेट लिस्ट लगे। उधर, कार्यकारी अधिकारी पांवटा एसएस नेगी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद तय झूलों के रेट वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। जीएसटी मिला कर झूला टिकटों के तय दाम से अधिक राशि नहीं वसूली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें