फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव जाकर दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां (पंजाब) का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ से रवाना हुआ। दल में जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चंडीगढ़ में पढ़ने वाले विद्यार्थी और संघ सदस्य शामिल हुए। 36 सदस्यीय दल के समूह ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शहीद भगत सिंह के गांव खटकल कलां मेें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीदों की कुर्बानी और बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर इकबाल सहोत्रा, महबूब अली, दिनेश सिंह चौहान, राजेश शर्मा, मयंक चौहान, नीलम, आशा, रेखा, रीना, रिंकू, विक्की और रिंकू सिंगटा आदि तीन दर्जन युवाओं ने बाघा बॉर्डर, अटारी, दुर्गियाना मंदिर के दर्शन भी किए। वापसी में दल के सभी सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर अमृतसर में माथा टेका और लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें