फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी को लेकर दो पक्षों में गहराया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पंचायत के कुम्हार मोहल्ले में जल निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया है। एक पक्ष कथित तौर पर राजनीतिक दबाव बना कर उनकी तरफ जल निकासी नाली बनाने का विरोध कर रहा था। इसके बाद शुक्रवार को जल निवासी कार्य को करवाने के लिए माजरा पुलिस और लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्य को सुचारु करवाया जा सका। माजरा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य चैन सिंह चौधरी ने कहा कि माजरा कुम्हार मोहल्ले में सड़क की दूसरी तरफ वाल्मीकि समुदाय के परिवार रहते हैं। इसमें श्यामा देवी, अशोक कुमार, रोहित और अमित के परिवार शामिल हैं। राजनीतिक दबाव बनाकर इन परिवारों के घर के सामने से जल निकासी नाली बनवाई जा रही है। दूसरा पक्ष राजनीतिक पहुंच के चलते दबाव बना कर जबरन इस तरफ जल निकास नाली को बनवाने का कार्य करवा रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत माजरा के प्रधान विजेश गोयल ने कहा कि पंचायत की इस बस्ती में दो दशकों से जलभराव समस्या रही है। सड़क के बीच बने कल्वर्ट के बंद होने से समस्या हो रही थी। माजरा में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष सतपाल सिंह और राजेंद्र सिंह के परिवार ने इसका समाधान करने की मांग उठाई थी। इसके बाद कार्य को पूरा करवाया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में समस्या उठाई गई थी। इसके बाद निशानदेही करवाई गई। इस स्थल पर बंद पड़ी सड़क की छोटी जल निकासी पुलिया-कल्वर्ट को सुचारु किया जा रहा है। इस मोहल्ले के दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। इस जल निकास नाली को पक्का करवा दिया जाएगा, जिससे किसी भी पक्ष को परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें