फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में शौचालय का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई कालाअंब पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हर घर में शौचालय का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई कालाअंब पंचायत
औद्योगिक इलाके में संपूर्ण स्वच्छता के दावे हवा, कूड़ेदान भी नहीं
खुले में शौच करने को मजबूर प्रवासी, बीमारियों को मिल रहा न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
विकास खंड नाहन के तहत औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में संपूर्ण स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरानी की बात है कि हर घर शौचालय का लक्ष्य भी यहां अभी पूरा नहीं हो पाया है। मोगीनंद क्षेत्र के आधा दर्जन घरों में शौचालय नहीं बन पाए हैं। जबकि, इन घरों में पंद्रह प्रवासी परिवार किराये पर रह रहे हैं, जो खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
बताया यह भी जा रहा है कि क्षेत्र के दो धनाढ्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं। मोगीनंद की आशा वर्कर कमलेश ने बताया कि एक वर्ष पूर्व क्षेत्र में सर्वेक्षण किया गया था और शौचालयों की भी जांच की गई थी। उसके बाद इस संदर्भ में जांच रिपोर्ट ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को सौंप दी गई थी। इसके अलावा सर्वेक्षण के दौरान लोगों को शौचालय निर्माण करवाने के लिए जोर भी दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पंचायत कालाअंब में जो भी स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं वो केवल इलाके के स्कूलों तक ही सीमित हैं। स्कूलों में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। जबकि, पंचायत की ओर से इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लिहाजा पूरे इलाके की सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। मोगीनंद से लेकर कालाअंब तक कई स्थानों पर कूड़ेदानों की भारी दरकार है।
ग्राम पंचायत कालाअंब में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कूड़ा कर्कट उठाने के लिए विशेष प्रबंध किए हुए हैं लेकिन पर्याप्त कूड़ेदान न होने के कारण कूड़े कचरे को लोगों द्वारा इधर-उधर ही फेंका जा रहा है। इससे बीमारियों को निमंत्रण मिल रहा है।
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रधान राजेश चौहान ने बताया कि शौचालयों का दोबारा सर्वेक्षण किया जाएगा। जिन घरों में शौचालय नहीं बने होंगे, उनको शीघ्र शौचालय निर्माण करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में कूड़ेदान की व्यवस्था भी की जाएगी।
-------
---संजय गुप्ता, हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें