फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
46,839 महिलाएं व बच्चे होंगे लाभान्वित : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सिरमौर में 1486 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 46,839 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इनमें 35,548 बच्चों, 9033 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा 2258 किशोरियों को पोषाहार एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त दंडाधिकारी सिरमौर आदित्य नेगी ने समेकित बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में महिला उत्थान योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान 10 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। जिला में ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित 102 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए उन्होंने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को इन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला में कार्यरत खंड विकास अधिकारी तथा सीडीपीओ तथा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें