फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दो दर्जन वाहन संचालकों से वसूला 4 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के राजबन और मालगी के साथ लगती गिरि नदी और गिरिनगर परिक्षेत्र के सुंकरों नदी में वन विभाग की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इसमें विभागीय कर्मचारियाें ने लगातार दो दिन से घेराबंदी कर अवैध खनन करते दो दर्जन ट्रैक्टरों को दबोचा है। इनसे खनन से संबंधी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर चार लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा विनय कुमार के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी सुमंत, इंद्र चौहान, हरि सिंह, वनरक्षक अनिता, संदीप, विजय, मुद्दसिर, प्रवीण, अनिल रतन, वनकर्मी तोताराम, मदन और बलबीर की टीमों ने की। इस दौरान वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। सभी ट्रैक्टर चालकों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने डैमेज रिपोर्ट काटकर सभी वाहनों के चालान किए ।
वहीं, वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, कैलाश और वन रक्षक यशपाल, दीपक, सुरेंद्र और रमेश की टीम ने भी कार्रवाई की। दो दिन के भीतर दो दर्जन वाहनों पर कार्रवाई कर उनसे चार लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर वन विभाग की निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें