फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती में दूसरे दिन 397 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

विज्ञापन
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में चंबा ग्राउंड नाहन में दौड़तीं युवतियां। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में दूसरे दिन सोमवार को 397 महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को 1270 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 979 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन

लंबाई और छाती माप के बाद इन अभ्यर्थियों ने लंबी और ऊंची कूद के अलावा 100 और 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 397 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। गौरतलब है कि रविवार पुलिस आरक्षी और चालक पद के लिए रविवार से शारीरिक प्रवीणता परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन रविवार को 279 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया था। वहीं मंगलवार को 397 अभ्यर्थियों ने यह टेस्ट पास किया है।
ग्राउंड टेस्ट में चयनित अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा देंगे। यह भर्ती प्रक्रिया 19 से 30 दिसंबर तक चलेगी। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि मंगलवार को 397 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें