39 new corona cases found in sirmaur district on tuesday 19 july
- फोटो : e.
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 39 मामले आए हैं, जबकि 40 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में जिले में 165 सक्रिय मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आरटीपीसीआर के तहत लिए गए 40 सैंपलों में से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत 291 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 153 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 38 लोग संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मंगलवार को 331 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।