386 people vaccinated with corona vaccine in 14 center in sirmaur district on 30 apripl
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में शनिवार को कोविड से बचाव के लिए 386 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए थे।
जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को 12 से 14 वर्ष के 150, 15 से 17 वर्ष के 27 किशोरों को कोवैक्सीन, 18 से 44 वर्ष की आयु के 107, 45 से 60 वर्ष के 28 और 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 74 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि जिले में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 14 टीकाकरण केंद्रों पर 386 लोगों को टीका लगा।