ददाहू काॅलेज के 35 बच्चों ने किया आरटीओ दफ्तर का भ्रमण
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू के सड़क सुरक्षा क्लब ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय नाहन का भ्रमण किया।
सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक दिनेश कुमार और सदस्य सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में 35 सदस्य विद्यार्थियों ने उक्त कार्यालय में जाकर सड़क सुरक्षा के नियम और अन्य जानकारी हासिल की। कार्यवाहक आरटीओ नाहन सचिंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को आरटीओ की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया।
महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं जिसमें आरटीओ दफ्तर का भ्रमण करके उनकी कार्यप्रणाली को जानना भी शामिल है।