फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में 327 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन, 2.75 करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-180 घरेलू, 60 व्यावसायिक और 87 औद्योगिक उपभोक्ताओं को 15 दिन का अंतिम नोटिस
विज्ञापन

-25 जुलाई से चरणबद्ध कार्रवाई होगी शुरू, समय रहते बिल जमा करने की अपील
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 327 घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने इन सभी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड का करीब 2.75 करोड़ रुपये बकाया है।
बोर्ड ने बकायेदारों को राहत देते हुए बिल जमा करने के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया है। यदि इस अवधि के भीतर बकाया राशि जमा नहीं कराई गई तो 25 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई की जद में आए 327 उपभोक्ताओं में 180 घरेलू, 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठान और 87 औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक बकाया राशि औद्योगिक इकाइयों पर है। घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 15 लाख रुपये, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगभग 20 लाख रुपये और औद्योगिक इकाइयों पर करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण विभाग ने कनेक्शन काटने करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश गत जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को राहत के तौर पर 15 दिन का समय दिया गया है, ताकि वे अपना लंबित बिल जमा कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक बकाया राशि जमा नहीं कराई गई तो 25 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें