फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने फूंका बिजली बोर्ड का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोनहाट (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के तहत लाधी महल क्षेत्र में पिछले कई दिन से बिजली गुल है। इससे परेशान लोगों ने वीरवार को रोनहाट बाजार में विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली बोर्ड का पुतला फूंककर रोष जताया।
लाधी महल क्षेत्र की 11 पंचायतों का उप तहसील मुख्यालय रोनहाट पिछले एक वर्ष से बिजली की समस्या से परेशान है। कई किलोमीटर दूर से तहसील, बैंक और अन्य सरकारी दफ्तरों में काम करवाने पहुंचने वाले ग्रामीणों को हताश होकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। क्योंकि बिना बिजली के विद्युत संचालित कोई भी मशीन और कंप्यूटर नहीं चल पाते हैं। लोगों के घरों में रखे बिजली से चलने वाली मशीनें जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि सभी शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोग इस बात को लेकर भी हैरान और परेशान हैं कि महज कुछ किलोमीटर दूर पनोंग में बिजली सप्लाई अक्सर सुचारु रहती है, लेकिन उपतहसील मुख्यालय रोनहाट में अक्सर बत्ती गुल रहती है। बिजली न होने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वहीं, कारोबारियों का धंधा भी चौपट हो गया है। रोनहाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह मुनीम, लाला रण सिंह, केदार सिंह सूर्यवंशी, दीप राम शर्मा, मंशा राम शर्मा, तुलसी राम राणा आदि व्यापारियों ने बताया कि कई मर्तबा विद्युत बोर्ड के आलाधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। कुछ किलोमीटर दूर पनोग स्विचयार्ड में बिजली सुचारु रहती है, लेकिन रोनहाट में कई दिनों तक बत्ती गुल रहती है। इसके चलते रोनहाट में रहने वाले हजारों लोगों को अँधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ता है। इसी वजह से उन्हें आज प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। अरुण राणा, दिनेश सिंगटा, राकेश शर्मा, विजय सिंगटा, अरुण ठाकुर, रमेश चौहान, बलदेव कांटा आदि युवाओं ने बताया कि यदि जल्द बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बोर्ड के खिलाफ नाहन में जाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाधी महल की 50 पंचायतों में 36 घंटे बाद बिजली बहाल
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते बिजली की समस्या बढ़ गई है। विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने और अन्य तकनीकी कारणों से बंद पड़ी लाधी महल इलाके की 50 पंचायतों में 36 घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। हालांकि, ग्रामीणों में इस बात का रोष है कि थोड़ा मौसम खराब होने के बाद ही इलाके में बिजली गायब हो रही है। क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके चलते घरेलू कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली न होने से सरकारी काम निपटाने में भी बाधा आ रही है। बीते दिन भारी बारिश और बर्फबारी के चलते हरिपुरधार और रोनहाट आदि इलाकों में घंटों बिजली बंद रही। बोर्ड की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। यदि हालत ऐसी ही रही तो मामला सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें