अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उप निदेशक एलीमेंटरी विपिन शर्मा शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों की ओर से तैयार मॉडल्स का अवलोकन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को अपने भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना होगा। देश और प्रदेश को आगे ले जाने में युवा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रकृति से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं होने दें। कन्या रावमापा पांवटा के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मुख्यातिथि और मेहमानों का स्वागत किया। विज्ञान जिला पर्यवेक्षक शालू परमार ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में सिरमौर की 20 टीमों ने भाग लिया। तरन्नुम ने विज्ञान विषय के महत्व पर जानकारी दी। काजल और दीक्षा की टीम ने कलाम क्यों रोया? सूरज से पहले जल नहीं था विज्ञान पर आधारित एकांकी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, सोना देवी, सुमति शर्मा, राकेश बंसल, जीवन जोशी, प्रतिभा पांडे, नरेश शर्मा, निशा ठाकुर, विनीता पुंडीर, शीतल शर्मा, दीपक जिंदल, राकेश बंसल, मनीष कुमार, अयुब खान समेत शिक्षक मौजूद रहे।
वंशिका, पायल व कोमल रही अव्वल
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित क्विज की कनिष्ठ वर्ग स्पर्धा में डिवाइन विज्डम स्कूल माजरा की वंशिका और वंशिका कुमारी टीम प्रथम, बनकला रावमापा की प्रीति-प्रतिका दूसरे, जबकि रामापा बातामंडी की चांदनी और पायल की टीम तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में माजरा डिवाइन विज्डम स्कूल की पायल-कोमल की टीम प्रथम, छात्र रावमापा नाहन के संजय और अभिषेक दूसरे तथा दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल पांवटा की बुशरा और सूर्यकिरण तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन के जूनियर वर्ग में कन्या रावमापा पांवटा की संध्या प्रथम, सिरमौर हिल्स स्कूल नाहन की दिलप्रीत कौर दूसरे, जबकि रावमापा कफोटा की रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में सिरमौर हिल्स नाहन स्कूल की काव्या प्रथम, कन्या रावमापा पांवटा की कोमल दूसरे तथा दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल पांवटा की चंचल तृतीय स्थान पर रही।