फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में रेत बजरी की जगह डाली जा रही थी मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कांडो च्योग सड़क का काम रुकवाया
विज्ञापन

रेत-बजरी की जगह मिट्टी इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंच तुड़वाए पैरापिट और डंगा
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। शिलाई मंडल के तहत कांडों च्योग सड़क के हो रहे चौड़ीकरण के कार्य को क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने काम रुकवा कर खूब हो हल्ला किया। इसके चलते लोनिवि के अधिशासी अभियंता को खुद मौके पर आना पड़ा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने और घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगाए, जिसके चलते अधिशासी अभियंता ने डंगे, पैरापिट को तुड़वाकर उसे दोबारा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों माशु से कांडों लिंक मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। इस सड़क की लंबाई चार किलोमीटर है। कांडों च्योग के उपप्रधान हरि सिंह, रमेश, सतपाल, इंदर सिंह, सुनील कुमार और नीटू का आरोप है कि ठेकेदार सही मापदंड के अनुसार काम नहीं कर रहा है। रेत-बजरी की जगह घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेकेदार सड़क पर गिरे मलबे को भी नहीं उठा रहा है। इसके चलते पिछले दिन टमाटर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे 60 क्रेट टमाटर बर्बाद हो गया। गाड़ी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में रेत-बजरी की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन अनियमितताओं के चलते ग्रामीण रविवार को मौका स्थल पर पहुंचे और कार्य रुकवा दिया। उसके बाद इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद शिलाई मंडल के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और जरूरी निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता शिलाई पीके उप्रेती ने कहा कि कार्य के दौरान रेत-बजरी घटिया किस्म की पाई गई। मौके पर आठ पैरापिट और सात मीटर डंगे को गिरा दिया गया। ठेकेदार को उसे दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें