फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके चौकीदार हो नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदारों को नियमित करने की मांग
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत चौकीदार यूनियन ने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को नियमित करने की मांग की है। मांगों को लेकर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक नाहन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान पूर्णानंद ने की। इसमें सभी ब्लॉकों के प्रधानों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एकमत से पांच साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके चौकीदारों को नियमित करने की मांग उठाई। प्रधान पूर्णानंद ने कहा कि सरकार को इस पर तत्काल फैसला लेना चाहिए। इसके अलावा पंचायत चौकीदारों के लिए स्थायी नीति बनाने समेत जिन चौकीदारों का कार्यकाल पांच साल से कम है, उन्हें दैनिक वेतन भोगी बनाने की भी मांग की गई। बैठक में उपस्थित प्रधान पूर्णानंद, बलबीर सिंह, धनवीर सिंह, रतीराम, भगतराम, गुमान सिंह, रामानंद, महिंद्र कौर और लाजो देवी ने निर्णय लिया कि वे सभी 17 सितंबर को शिमला जाएंगे तथा प्रदेश संघ के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें