फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी नहीं सुधरी रेणुका-चांदनी मार्ग की बदहाल दशा

विज्ञापन
चीन सीमा पर रोड नहीं बनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला नजदीक होने के बावजूद रेणुका चांदनी मार्ग की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है जिस कारण यहां वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, श्रद्धालुओं को भी मेला स्थल तक पहुंचने के लिए अभी से चिंता सताने लगी है। लोगों को भी भारी जोखिम उठा कर सफर करने पर विवश होना पड़ रहा है लेकिन सड़क की हालत को अभी तक सुधारा नहीं जा सका है।


चांदनी निवासी सतपाल, जोगिंद्र सिंह, मोहन पाल, सूरज, कमला देवी, बाल किशन, हरदेव सिंह आदि ने बताया कि बरसात के दौरान का मलबा अभी तक सड़क से नहीं उठाया गया है। पूरे मार्ग पर भूस्खलन के कारण आया मलबा पड़ा हुआ है जिससे वाहन चालकों को वाहनों से पास लेने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षा ऋतु को दो माह का समय बीत चुका है लेकिन विभाग ने अभी तक सड़क पर जमे मलबे को हटाने का प्रयास तक नहीं किया है। रात्रि के समय दो पहिया वाहन चालक इस भूस्खलन के कारण गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से रेणुका-चांदनी मार्ग की दशा को सुधारने व भूस्खलन के मलबे को शीघ्र हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन



उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरीचंद चौहान ने बताया कि रेणुका चांदनी मार्ग के कुछेक स्थानों पर भूस्खलन का मलबा फैला हुआ है जिसको जेसीबी के जरिए शीघ्र साफ करवा कर सड़क को समतल करवा दिया जाएगा।
-----
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें