फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर सीज, 30 हजार किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन मंडल पांवटा साहिब के वन परिक्षेत्र की टीम ने रामपुरघाट में अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टरों को सीज कर मालिकों को 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार वन अधिकारियों को रामपुरघाट में अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं।
विज्ञापन

इसके बाद वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार की टीम ने मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम में वनरक्षक दीपराम और वन कर्मी कीर्तन शामिल रहे। वन परिक्षेत्र की टीम ने रामपुरघाट यमुना नदी में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को सीज किया।
दोनों ट्रैक्टरों के संचालकों को 30 हजार जुर्माना लगाने के बाद इन्हें छोड़ा गया। पांवटा साहिब में बहने वाली नदियों और नालों में अवैध खनन का धंधा जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें