फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियों व बैठकों के लिए 30 स्थान चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
- रैलियों और बैठकों से पहले राजनीतिक दलों को लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन


धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रैलियों और बैठकों के आयोजन को लेकर आयोग ने स्थान चिह्नित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 30 स्थानों को चुनावी बैठकों और रैलियों के लिए चिह्नित किया गया है, जिसकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। इन स्थानों पर रैलियों व बैठकों के आयोजन से पूर्व संबंधित राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों को अनुमति लेनी होगी ताकि प्रत्याशी के खर्च का आंकलन किया जा सके। इसके अलावा जिन स्थानों पर पहले से ही आयोजनों को लेकर शुल्क तय हैं, वहां बैठकें और रैलियों के आयोजन को लेकर शुल्क अदा करने होंगे। उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है, जबकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं। शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये स्थान हुए हैं चिह्नित

प्राप्त सूची के अनुसार शहरी क्षेत्र नाहन में चौगान व बड़ा चौक, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन सैनवाला, बनकला के पास अप्पर शंभूवाला मैदान, ग्राम पंचायत चाकली के निहोग, जामली देवका पुडला, सामुदायिक भवन कौंथरों, कालाअंब में बस अड्डा के पास धर्मशाला, कौलांवालाभूड मुख्य बस अड्डा और खैरी में खैरी स्थान चिह्नित किया है। इसके अलावा जझर व कांड़ा, जीरो प्वॉइंट मात्तर, जाब्बल का बाग में छोटा खेल मैदान, मेला मैदान जमटा, पालियों अंधेरी, पंजाहल, मुख्य बस अड्डा कटोला सलानी पुल, खेल मैदान जोगीबन सतीवाला, त्रिलोकपुर जीरो प्वाॅइंट नजदीक खेल मैदान, बिक्रमबाग में खैरी नदी खेल मैदान, बर्मा पापड़ी में पालियों, कोलर में क्रिकेट खेल मैदान, धौलाकुआं, पड़दूनी व रामपुर भारांपुर में शुंकर नदी के नजदीक स्थान चिह्नित किए हैं। वहीं, सैनवाला मुबारिकपुर में आंबेडकर भवन के नजदीक, माजरा में रामलीला मैदान, मेलियों में आईपीएच कॉलोनी के नजदीक मैदान, फतेहपुर में रामलीला मैदान, मिश्रवाला चौक, पल्होड़ी में खैरीनी बस्ती मैदान को चुनावी बैठकों, रैलियों व नुक्कड़ सभाओं के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित होने वाली चुनावी रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और चुनावी बैठकों को लेकर स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, जिसकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर नाहन के एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जनता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं ।

-सलीम आजम, एसडीएम नाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें