फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर लादू में 30 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लादू में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर के दौरान तीन मरीजों में उच्च रक्तचाप, दो मरीजों में मधुमेह, एक गर्भवती महिला, दो लोगों की नेत्र संबंधी तथा एक व्यक्ति की कान, नाक और गला संबंधी जांच की गई।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें