फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 271 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में टीजीटी नॉन मेडिकल विषय की टेट परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संव? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित की गई। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में दो सत्रों में यह परीक्षा हुई। इसमें 271 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई। इसमें 107 अभ्यर्थियों में से 97 ने परीक्षा दी। दस अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सायं के सत्र में भाषा अध्यापक विषय के लिए 184 में से 174 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को स्कूल में दो सत्रों के दौरान टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक विषय के लिए 271 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें