फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर 27 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के बड़ावन में पेड़ से गिरकर 27 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला पशुओं को चारा लाने जंगल गई थी, जो घास काटते समय पेड़ से गिर गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी उत्तमवाला बड़ावन की निशा घास पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटते समय वह पेड़ से गिर गई। निशा को सिर में गंभीर चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। निशा जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाश किया। इस दौरान वह पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में मिली। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका अपने पीछे तीन मासूम छोड़ गई, जिसमें नौ माह का एक बच्चा शामिल हैं। निशा की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने पेड़ से गिरकर महिला की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें