-अंतरसदन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य केके चंदोला ने नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन स्कूल नाहन में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अंतरसदन पाठ्य सहगामी प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य केके चंदोला ने पुरस्कार प्रदान किए।
विद्यालय के संस्थापक और प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गरिमा को प्रथम, आभा चौहान को द्वितीय और अदिति को तीसरा पुरस्कार दिया गया। जबकि इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सना, अवनी व त्वेशा, अंग्रेजी की सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विरोनिका, एंजल व दिव्या सैनी, वरिष्ठ वर्ग में ऊर्वशी, हर्षिता व समीक्षा को क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में किंजल, सक्षम और सानवी, इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में साधना, समीक्षा और हर्षिता, गणित ओलंपियाड में कार्तिक, देवानी और तनवी की टीम को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा अंतरसदन भाषण प्रतियोगिता में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास विषय पर भाषण के कनिष्ठ वर्ग में अदिति, मिशीता और अरनव शर्मा, वरिष्ठ वर्ग में अक्षरा, अनिका और तोशिका को पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य केके चंदोला ने पुरस्कार हासिल करने वाले सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया और भविष्य के लिए अधिक बेहतर करने के प्रेरित किया।
संवाद