फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से जिलेभर में बंद हुई 25 सड़कें, विभाग को 52.50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-संगड़ाह में सात, नाहन व राजगढ़ में आठ-आठ और पांवटा साहिब में दो सड़कें प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बारिश और भूस्खलन के चलते लोक निर्माण विभाग की 25 मुख्य जिला सड़कें क्षतिग्रस्त बंद हुई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार विभाग को करीब 52.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार रविवार देर रात और सोमवार तड़के जिले में बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक सात सड़कें संगड़ाह मंडल में प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नाहन और राजगढ़ मंडल में आठ-आठ और पांवटा साहिब मंडल में दो सड़कें बंद हैं। बारिश से नदियों को जल स्तर बढ़ गया। ऐसे में गिरी नदी पर बने जटौन बैराज के गेट नंबर दो और चार से सोमवार दोपहर को नौ इंच पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के माध्यम से सड़कों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। सोमवार शाम तक 16 सड़कों को बहाल करवाया गया। हरिपुरधार उपतहसील के टिकरी डसाकना गांव में पहाड़ी से गिरने के कारण एक गाय की मौत हो गई। यह गाय संजीव कुमार निवासी टिकरी की थी। प्रशासन ने पशुधन हानि का प्रारंभिक आकलन 40 हजार रुपये किया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें