फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका बांध के विस्थापितों ने मांगों का लेकर ददाहू में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ददाहू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति से जुड़े विस्थापित। स
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर ददाहू में प्रदर्शन करके बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। परियोजना के निर्माण से डूबे क्षेत्र में गृहविहीन होने जा रहे परिवारों के विस्थापितों ने ददाहू में एकत्रित होकर अपनी मांगों को दोहराया और बांध प्रबंधन द्वारा बार-बार थोपी जा रही शर्तों को लेकर गहरा रोष भी जाहिर किया।
समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव योगेश ठाकुर और संयोजक विनोद ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भी बांध प्रबंधन विस्थापित की मांगों को अनसुना कर रहा है। विस्थापितों को उनके हकों से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्थापितों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी सभी मांगों के पूरा हुए बिना वह परियोजना का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। इससे पूर्व विस्थापितों ने सामुदायिक भवन ददाहू में बैठक करके अपनी मांगों पर मंथन किया। इस मौके पर गृहविहीन होने वाले परिवारों से जुड़े विस्थापित मौजूद रहे।-

ददाहू में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति से जुड़े विस्थापित। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें