पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरूवाला काशीपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 अफीम के पौधों और 1.106 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरूवाला काशीपुर निवासी गुलशेर खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। इससे वह चूरा पोस्त बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर माजरा पुलिस ने खेत में छामा मारकर अफीम के 25 पौधे पकड़े। पुलिस ने मौके पर ही पौधों को नष्ट कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर की तलाशी के दौरान 1.106 ग्राम चूरा पोस्त भी बरामद हुआ। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद