फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शमशेर स्कूल में 247 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा, केंद्र से तीन विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वीरवार को जमा दो कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों ने पहली बार नए पैटर्न के तहत ए, बी और सी सीरीज के अलग-अलग प्रश्नपत्रों तथा ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। इस नई व्यवस्था को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (छात्र) में 247 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। यहां शमशेर स्कूल, एवीएन और जाबल का बाग स्कूल के 250 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 247 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:00 से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था, जो 9:45 बजे तक जारी रहा। सभी विद्यार्थियों ने दोपहर 1:00 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, जिनकी निगरानी शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें