फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 23 मतदान केंद्र स्थापित<bha>;</bha> 12 सामान्य, 6 संवेदनशील और 5 अति-संवेदनशील घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की सूची जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में चुनाव को लेकर मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। नाहन में कुल 23 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 12 सामान्य, 6 संवेदनशील और 5 अति-संवेदनशील घोषित किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना.) राजीव कुमार सांख्यान ने यह अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार ढाबों वार्ड-1 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ढाबों, नाहन (कमरा नं. 1 और 2) संवेदनशील, हरिपुर वार्ड-2 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन (कमरा नं. 503 और 504) सामान्य, शांति संगम वार्ड-3 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बड़ा चौक, नाहन (कमरा नं. 1 और 2) सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार शमशेर गंज वार्ड-4 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पूर्विया मोहल्ला, नाहन (कमरा नं. 5) सामान्य, अमरपुर वार्ड-5 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, नजदीक एसएफडीए हॉल, नाहन (कमरा नं. 1 और 2) संवेदनशील, नया बाजार वार्ड-6 में शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन (कमरा नं. 7) सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपरली टोली वार्ड-7 में नगर पालिका परिषद कार्यालय, टाउन हॉल (भाग-1 महिला, भाग-2 पुरुष) सामान्य, रानीताल वार्ड-8 में हिमफेड कार्यालय, रानीताल बाग (कमरा नं. 1 महिला, कमरा नं. 2 पुरुष) सामान्य, मियां मंदिर वार्ड-9 में जेबीटी पाठशाला, नाहन, बड़ा हॉल (भाग-1 महिला, भाग-2 पुरुष) सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, कच्चा टैंक वार्ड-10 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, कैंट, नाहन (कमरा नं. 2) अति-संवेदनशील, जग्गनाथ मंदिर वार्ड-11 में राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला, नजदीक गुरुद्वारा, नाहन (कमरा नं. 2 महिला, कमरा नं. 4 पुरुष) अति-संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा नावनी का बाग वार्ड-12 में बस अड्डा कच्चा टैंक, नाहन (पहली मंजिल, भाग-1 और भाग-2) संवेदनशील तथा वाल्मिकी बस्ती वार्ड-13 में पंचायत घर नाहन, नजदीक पेट्रोल पंप (महिला और पुरुष अलग-अलग) अति-संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, संबंधित भवनों को 16 और 17 मई 2026 को नगर परिषद चुनावों के लिए अधिगृहित किया जाएगा। अधिकारियों को बिजली, पानी और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निर्वाचन आयोग के आदेशों का सही पालन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें