फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक-सांसदों को पेंशन तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं..

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने तेवर कड़े कर लिए हैं। महासंघ ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई तो प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। महासंघ ने विधायकों, सांसदों व मंत्रियों को दी जाने वाली पेंशन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षक महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने की। जबकि ऑल इंडिया फेडरेशन आफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक प्रो. यशवंत सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सबसे पहले डॉ. अश्वनी कुमार को एआईएफटीओ का अध्यक्ष बनने पर महासंघ की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद शिक्षकों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद प्रदेश में लगे कर्मचारियों को नई पेंशन दी जा रही है जो सही नहीं है। इससे कर्मचारियों को नाममात्र की पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब पुरानी पेंशन योजना बहाल करे। प्रदेश महासचिव लायक राम शर्मा व जिला प्रधान अमरजीत परमार ने कहा कि सालों की नौकरी करने के बाद जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे, अन्यथा प्रदेश भर में आंदोलन चलाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य मांगों को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 साल करने, स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरने, पदोन्नत शिक्षकों की सूची जारी करने, ग्रीष्मकालीन स्कूलों के समय 9 से 3 बजे तक में किसी तरह का बदलाव न करने, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक अध्यापक नियुक्त करने, नर्सरी कक्षाओं में आया का प्रबंध करने, मिड-डे-मील वर्करों को 6 हजार व छुट्टियों का पैसे देने, पीटीए व पैरा को शीघ्र नियमित करने, अनुबंध से नियमित होने वाले शिक्षकों को नई ग्रेड पे देने सहित कई अन्य मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. मुकेश शर्मा, लायक राम शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, रमेश सरैक, पवन कुमार, सुशील तोमर, अमरजीत परमार, सदानंद शर्मा, योगेंद्र कुमार, ओएसडी दलीप नेगी, सरजन ठाकुर, यशपाल शर्मा, लोकेंद्र नेगी, नरेंद्र नेगी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें