फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने तबादलो में गुजार दिए 100 दिन: मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
सराहां में कांग्रेस मंडल पच्छाद की मासिक बैठक शनिवार को संपन्न हुई जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रण लिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पच्छाद की जनता भाजपा के झूठ का हिसाब देगी।
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। उनके जुमलों का अब लोगों को आभास हो गया है। प्रदेश सरकार का 100 दिन का समय विकास में नहीं बल्कि तबादले की राजनीति में खत्म हो गया है। प्रदेश में कई ऐसे तबादले भी हो रहे हैं जो सरकार की अनुमति के बिना ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर 100 दिन में लोगों को बुरी तरह ठगा है। भाजपा के नेता प्रशासनिक अधिकारियों को डरा धमका रहे हैं। भाजपा के कई नेता अवैध कब्जा करके सरकारी भूमि हथिया रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र शर्मा, सूरतराम रवाल, पंचायत समिति अध्यक्ष उषा तोमर, ज्ञान गौतम हेमराज ठाकुर, सूर्यकांत शर्मा, राजेश शर्मा व राजेंद्र शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें