अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के मिल्ला-बकरास सड़क मार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का शिलाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मिल्ला में एक शादी समारोह से वापस लौटते वक्त मिल्ला-बकरास सड़क पर पुल के समीप मारुति कार नंबर एचपी01-0191 अचानक पलट कर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में प्रोमिला (50), सरीता (38), नीलम (26), रिंकी (32) व चालक राजेश कुमार (42) को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायल जिला शिमला के चौपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिलाई अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
----------