फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषर त पानी पीने को विवश गुठाल के ग्रामीण

विज्ञापन
water
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार पंचायत के गुठान गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले करीब 20 दिनों से गांव में पानी नहीं आ रहा। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 12 घरों के ग्रामीण नाले का दूषित पानी पीने को विवश हैं। समस्या को लेकर यह लोग कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण नालों का पानी पीकर कभी भी बीमार हो सकते हैं।
ग्रामीण सुनीता देवी, राधा, लक्ष्मी देवी, तपेंद्र, बिजेश, सुभाष, जोधा राम, रमेश आदि का कहना है कि वह आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता से भी अपनी समस्या को लेकर मिल चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। वह दूषित तथा गाद वाला पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है कि यदि यही हाल रहे तो हम लोग इतना मटमैला पानी पीकर बीमार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हुए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति बीमार हुआ तो इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि पानी के स्रोत में कमी आई है तो समय सारणी के अनुसार उन्हें पानी का वितरण किया जाए। उधर, अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। वह एसडीओ को मौके पर भेज रहे हैं। स्रोत में पानी की कमी भी बहुत ज्यादा आ रही है। समय सारणी से सबको पानी की सप्लाई दी जाएगी।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें