फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर की बेटी सीमा ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
चंडीगढ़ में आयोजित फर्स्ट नेशनल मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की बेटी सीमा परमार ने एथलेटिक्स में अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। सीमा परमार ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड पर कब्जा किया है। इस उपलब्धि से सिरमौर में खुशी की लहर दौड़ गई है। 45 से ज्यादा उम्र की कैटेगरी के बीच आयोजित दौड़ स्पर्धा में सीमा ने गोल्ड के अलावा 10 हजार मीटर दौड़ में रजत और 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर भी हासिल किया।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में इतिहास की प्रवक्ता सीमा परमार ने देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि चंडीगढ़ में फर्स्ट नेशनल मास्टर्स गेम्स आयोजित की जा रही हैं, जिसमें एथलेटिक्स के अलावा हाकी, तैराकी, लान टेनिस आदि स्पर्धाओं में देश के 21 राज्यों के 2500 के करीब प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीमा परमार ने पंजाब के भटिंडा में आयोजित हाफ मैराथन में अपने वर्ग में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया था। इससे पहले चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, पिंक सिटी जयपुर, आगरा, अमृतसर, सोलन व शिमला में भी फिनिशर अवार्ड भी कब्जा चुकी हैं। सीमा परमार ने बताया कि वह इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह रिले दौड़ स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें