फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ 8 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में 15 दिन चला चैत्र नवरात्र मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। मेले में साढ़े आठ लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास ललित जैन ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में 1 करोड़, 91 लाख, 8 हजार 547 रुपयेे नकद राशि का चढ़ावा चढ़ाया।
इसके अलावा 272 ग्राम 700 मिली ग्राम सोना तथा 25 किलोग्राम चांदी चढ़ाई। मेले के अंतिम दिन शनिवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। अंतिम दिन 14 लाख 83 हजार चार रुपये के अतिरिक्त 14 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना तथा 2 किलो 25 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप चढ़ाई। उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सरकारी/गैर सरकारी सदस्यों तथा सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नाहन एवं सहायक आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास विवेक शर्मा ने बताया कि निकट भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध करने का प्रयास किया जाएगा। अंतिम दिन कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमें उतरी भारत के नामी पहलवानों ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता ने पहलवानों को गुर्ज व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें