अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
राजेंद्र पाल सिंह बब्बी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सिरमौर इकाई का प्रधान चुना गया। जबकि महासचिव की जिम्मेवारी रमेश भारद्वाज को सौंपी गई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को नाहन के एसएफडीए हाल में संपन्न हुए। इस दौरान जिला के विभिन्न कार्यालयों से आए कर्मचारी उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने यह चुनाव संपन्न करवाए जिसमें राजेंद्र पाल सिंह बब्बी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि बैशाखी राम को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश भारद्वाज को महासचिव, नरेश कुमार निर्मल को वित्त सचिव, अनिल गौतम, सुनील तोमर, वंदना ठाकुर व केवल राम शर्मा को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा रमेश शर्मा, विजय कुमार, संजय सोडी, अनिल शर्मा को संयुक्त सचिव, राजेश शर्मा को अतिरिक्त महासचिव, दीपक गर्ग को कार्यालय सचिव, राम लता शर्मा व विजय ठाकुर को प्रेस सचिव बनाया गया। जबकि धनी सिंह अत्री, अर्चना शर्मा, हरदेव ठाकुर, अनिल शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, इंद्र दत्त शर्मा, बहादुर सिंह वर्मा, देवेंद्र कुमार, विजेंद्र ठाकुर को संगठन सचिव और प्रीतम कौर व रविदत्त भारद्वाज को मुख्य सलाहकार बनाया गया।