फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों की की जाएगी नसंबदी

विज्ञापन
dog
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार क्षेत्र में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए अब कुत्तों की नसबंदी करवाई जाएगी। मंगलवार को कुत्ते के काटने का एक और मामला सामने आया है। इससे लोग सहमे हुए हैं।
कार्यकारी एसडीएम राजेंद्र ठाकुर ने कार्रवाई करते हुए सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर आवारा कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बाजार में घूमने वाले आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। पशुपालन विभाग को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए नाहन नगर पालिका से दो कर्मचारियों को भेजने के लिए भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात सदस्यों की यह कमेटी पशुपालन विभाग के मुख्य चिकित्सक की अगुवाई में कार्य करेगी। इसमें नायब तहसीलदार हरिपुरधार, वन परिक्षेत्राधिकारी संगड़ाह, थाना प्रभारी संगड़ाह, पशु चिकित्साधिकारी नौहराधार, प्रधान ग्राम पंचायत दिवड़ी खड़ाह व टिकरी डसाकना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
पशुपालन विभाग की कार्यकारी उप निदेशक नीरू शबनम ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य पशुपालन विभाग का नहीं है। फिर भी विभाग कुत्तों की नसबंदी में पूर्ण सहयोग कर रहा है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें