फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल की हार, बिंदल सीएम दावेदारों में शुमार

विज्ञापन
election
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश की सियासत में भले ही कमल ताजगी के साथ खिला है लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार से जहां जश्न फीका पड़ गया है वहीं सीएम पद को लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही नाहन से विजयी हुए भाजपा के डॉ. राजीव बिंदल के नाम पर भी चर्चा होने लगी है।

हालांकि, चुनाव जीतने के बाद इस मसले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला विधायक दल और केंद्रीय नेतृत्व करेगा लेकिन कार्यकर्ताओं ने बिंदल को सीएम बनाने के पक्ष में नारेबाजी कर सियासी पारा चढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सुुजानपुर सीट में भाजपा के दिग्गज नेता एवं सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद भाजपाइयों का जश्न फीका पड़ गया लेकिन इसी के साथ सीएम पद को लेकर भी दावेदारों की फेहरिस्त लंबी हो गई है।

नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल का नाम भी इसमें छनकर सामने आ रहा है। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल मतगणना केंद्र के भीतर व्यस्त थे तो बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए देखे गए। भारी भीड़ के बीच हमारा सीएम कैसा हो, डॉ. बिंदल जैसा हो के भी नारे लगे।
विज्ञापन

हालांकि डॉ. राजीव बिंदल ने स्पष्ट कहा कि अभी तक हार जीत का कोई नतीजा नहीं आया है। नेट और टीवी चैनलों में सिर्फ इतना पता चला है कि वहां लिडिंग कर रहे हैं। मेरा ऐसा मनाना है कि वहां कुछ न कुछ अदरवाइज होगा, ऐसा संभव नहीं है। चुनाव नतीजे घोषित नहीं हुए। फिर भी जो होगा उसका फैसला केंद्रीय हाईकमान या विधायक दल तय करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें