फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भिकता से अपना दायित्व निभा रहे पत्रकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की रेणुका इकाई ने बैठक की। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। पत्रकारों के अधिकारों पर भी चर्चा की गई।

यूनियन के महासचिव योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर हर परिस्थिति में अपने दायित्व को बखूबी से निभाते आ रहे हैं। जिससे लोगों का खबरों पर विश्वास टिका हुआ है। पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव को लेकर कुछ लोग इसे पेशा समझकर तथाकथित खबरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव भी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पत्रकारिता का हनन होने के साथ-साथ पत्रकारिता की साख भी गिर रही है। बैठक में इकाई प्रधान नरेंद्र वर्मा, सुभाष शर्मा, अमित अग्रवाल, रविकांत शर्मा व मायाराम ने भी अपने विचार सांझा किए तथा पत्रकारिता की मर्यादा को कायम रखने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें