पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार 18 नवंबर को होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य वीके राघव ने बताया कि एसएमसी कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
शनिवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुुरू होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद और अन्य प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर स्कूल का वार्षिक समारोह भी शनिवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुपर केम इंडस्ट्रीज के निदेशक एसपी सिंह होंगे। इस दौरान गतिविधियों के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।